मिड-डे मील दरों में बढ़ोतरी: नया आदेश 2025-26

राजस्थान सरकार ने दिनांक 09.06.2025 को मिड-डे मील (Mid-Day Meal) योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले भोजन की दरें बढ़ा दी हैं। यह आदेश शिक्षा विभाग और पीएम पोषण डिवीजन के निर्देशानुसार जारी किया गया है, और यह नई दरें 01 मई 2025 से लागू मानी जाएंगी।

🔢 संशोधित दरें (छात्र प्रति दिन):

श्रेणीपुरानी दर (₹)नई दर (₹)
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5)₹6.09₹6.78
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8)₹9.29₹10.17

➡️ यह दरें भारत सरकार के PM POSHAN स्कीम के तहत Material Cost (अनाज छोड़कर अन्य व्यय) के रूप में निर्धारित की गई हैं।


📌 आदेश से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • दरों में संशोधन 1 मई 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
  • यह वृद्धि 152501359 दिनांक 05.06.2025 के भारत सरकार के पत्र अनुसार की गई है।
  • यह आदेश शिक्षा विभाग, जिला अधिकारियों एवं विद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top