Class 8th Sessional AUTO Excell Sheet Format

 

 सत्र 2021-22 परीक्षा हेतु कक्षा 08 के सत्रांक निर्धारण संबंध में जानकारी


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी आदेश का सारांश 
1. बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय की सैद्धांतिक परीक्षा हेतु निर्धारित पूर्णांको के 20% अंक हेतु निर्धारित है, कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में सभी विषय के 80 पूर्णांक सैद्धांतिक लिखित परीक्षा हेतु निर्धारित है तथा सत्रांक हेतु पूर्णांक 20 अंक निर्धारित रहेंगे।


जिसके अंतर्गत नियमित विद्यार्थियों के लिए विद्यालय द्वारा लिए गए प्रथम रख (20 अक), द्वितीय परख (20 अंक) व अर्द्धवार्षिक परीक्षा (60 अंक) के योग के 20% अंक होंगे।

समाजोपयोगी उत्पादन कार्य एवं समाज सेवा (81), शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा (82) तथा कला शिक्षा (83) विषयों मे विद्यालय द्वारा करवाए गए शिक्षण कार्य / प्रोजेक्ट वर्क / गृहकार्य पुस्तिका के आधार पर मूल्यांकन ग्रेडिंग में देनी है I

वैसे यह शीट उपरोक्त अनुसार ही बड़ी सावधानी से बनाई गई हैI फिर भी त्रुटि के लिए निर्माणकर्ता ज़िमेदार नहीं होगा I अतः अंतिम रूप से तैयार होने पर अपने स्तर पर जरुर चेक कर लेवे I

प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2022

कक्षा 8th प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र 2022 की परीक्षा के सत्रांक निर्धारण के लिए दिनांक 8.4.2022 के आदेशनुसार सत्रांक निर्धारण निम्न प्रकार से होंगे :

सत्रांक प्रथम टेस्ट, द्वितीय टेस्ट तथा अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर 20 नम्बरों का होगा।
प्रथम टेस्ट – 20 अंक
द्वितीय टेस्ट – 20 अंक
अर्धवार्षिक – 60 अंक
कुल पूर्णाक 100 के आधार पर 20 में से अंक निकालना है।

100 में से प्राप्त अंको को 0.20 से गुणा करें तथा अंक पॉइंट में प्राप्त होने पर राउण्ड फिगर में बदलें यही उस विद्यार्थी के सत्रांक होंगे।

जैसे 100 में से प्राप्तांक हैं 65 तो 65 × .20 = 13 अर्थात 13 सत्रांक होगा।

       96 से 100 = 20 अंक
       91 से 95 = 19 अंक
       86 से 90 = 18 अंक
      81 से 85 = 17 अंक
      76 से 80 = 16 अंक
       71 से 75 = 15 अंक


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: कृपया पढ़ लो भाई या खुद लिख लो भाई !!