बीजेपी नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बेतुका बयान, विपक्ष ने मारक शक्ति का किया इस्तेमाल

लोकसभा चुनावों के दौरान भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी की फजीहत कराई थी। तब पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे नाराज हुए थे। प्रज्ञा ने तब नाथूराम को देशभक्त करार दिया था। अब उन्होंने बीजेपी नेताओं के निधन के लिए विपक्ष को आरोपी ठहरा दिया है।

facebooktwitterem
http://rajguruji.in

हाइलाइट्स

भोपाल
अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वालीं बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी के बड़े नेताओं के निधन के लिए विपक्ष पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा है कि विपक्ष ने बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का इस्तेमाल किया है। ठाकुर के इस बयान से एक बार फिर सियासी घमासान मचना तय है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top