सीटेट के लिए 30 तक कर सकेंगे आवेदन

सीटेट के लिए 30 तक कर सकेंगे आवेदन

अजमेर | सीबीएसई द्वारा केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। सीबीएसई द्वारा दूसरी बार यह तिथि बढ़ाई गई है। पूर्व मंे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार रात 23.59 बजे पूरी हो रही थी। इस संबंध में सीबीएसई द्वारा बुधवार को ही दिशा-निर्देश जारी किए।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 13वें संस्करण का आयोजन 8 दिसंबर 2019 (रविवार) को करेगा। यह परीक्षा पूरे देश में 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीटेट दिसम्बर 2019 परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2019 से आरंभ हो चुकी है। प्रशासनिक कारणों से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 (सोमवार) तक बढ़ा दी गई है।

    

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top